Gold Price Report: त्योहारी सीज़न में क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड के रेट, सामने आई हैरानीजनक रिपोर्ट!

Edited By Updated: 17 Oct, 2025 06:03 PM

high gold prices lead to sharp rise in illegal smuggling

त्योहारी सीजन के आते देश में सोने के भाव लगातरार बढ़ने लगे हैं। आज यानि की 17 अक्टूबर को सोने का भाव है। ₹1,31,23 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। वहीं बीते दिन यानि की गुरुवार को यह रेट₹1,28,395 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा जो इस साल जनवरी से अब तक...

नेशनल डेस्क : त्योहारी सीजन के आते देश में सोने के भाव लगातरार बढ़ने लगे हैं। आज यानि की 17 अक्टूबर को सोने का भाव है। ₹1,31,23 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है। वहीं बीते दिन यानि की गुरुवार को यह रेट₹1,28,395 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा जो इस साल जनवरी से अब तक 67% की भारी बढ़ोतरी दर्शाती है। सोने की बढ़ती कीमतों के साथ ही एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। समाचार एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि देश में अवैध सोने की तस्करी के मामलों में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है। सर्राफा व्यापारियों ने भी स्वीकार किया है कि सीमित आपूर्ति के कारण ऐसा हो रहा है।

त्योहारों पर बढ़ी तस्करी

रिपोर्ट के अनुसार धनतेरस और दिवाली से पहले घरेलू कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं, जिसने पूरे भारत में सोने की तस्करी को तेज़ी दी है। त्यौहारी सीज़न में सोने के गहने, सिक्कों और बार की मांग पारंपरिक रूप से बढ़ जाती है, लेकिन रिकॉर्ड ऊँची कीमतों और आधिकारिक आपूर्ति की कमी ने तस्करी को बढ़ावा देने का काम किया है, जिसमें तस्कर बड़ा पैसा बना रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तस्करी में यह तेज़ी ठीक उस गिरावट के उल्ट है जो पिछले साल आयात शुल्क में कटौती के बाद आई थी। सीमा शुल्क और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) जैसी एजेंसियों ने हाल के हफ्तों में प्रमुख हवाई अड्डों पर तस्करी के कई प्रयासों को नाकाम किया है।

PunjabKesari

1 किलो पर ₹11 लाख का मुनाफा

मुंबई के एक सर्राफा व्यापारी के मुताबिक जैसे-जैसे सोने की कीमतें बढ़ रही हैं, तस्करों का मुनाफ़ा भी बढ़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा बाज़ार स्तर पर हर एक किलोग्राम सोने की तस्करी से तस्कर अनुमानित ₹11.5 लाख से ज़्यादा का मुनाफा कमा रहे हैं। यह आंकड़ा जुलाई 2024 में आयात शुल्क कटौती के बाद हुए मुनाफे से लगभग दोगुना है। घरेलू डीलर आधिकारिक कीमतों पर $25 प्रति औंस तक का प्रीमियम लगा रहे हैं, जो एक दशक से अधिक समय में सबसे ज़्यादा है।

MCX पर सोना ₹1,31,699 के रिकॉर्ड स्तर पर किया दर्ज

घरेलू बाज़ार में सोने की कीमतों में तेज़ उछाल जारी है:

  • IBJA के अनुसार: गुरुवार को 24 कैरेट सोना ₹1,27,471 प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
  • MCX पर: शुक्रवार को 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट करीब ₹1,700 की उछाल के साथ ₹1,31,699 प्रति 10 ग्राम के लाइफ टाइम हाई लेवल को छू गया। इस सप्ताह की शुरुआत से यह ₹7,070 महंगा हो चुका है।

PunjabKesari

ग्रे-मार्केट में खपाना आसान

अधिकारियों का मानना ​​है कि दिवाली के दौरान खरीदारी में तेज़ी ने तस्करी के मामलों को और बढ़ा दिया है, क्योंकि त्योहारी मांग Official Import Supply Chain से कहीं ज़्यादा बढ़ गई है। चेन्नई के एक डीलर का कहना है कि त्योहारों की मांग इतनी अधिक है कि तस्करी के सोने को अब कुछ ही घंटों में बेचा जा सकता है। कोलकाता के एक सर्राफा व्यापारी ने रॉयटर्स को बताया कि बैंक वर्तमान मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं और अधिक प्रीमियम के कारण खरीदार ग्रे-मार्केट की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे तस्करी का सोना खपाना आसान हो गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!