गोवा हवाई अड्डे पर कोस्ट गार्ड के डोर्नियर विमान का टायर फटा, कई उड़ानों के संचालन में हुई देरी

Edited By Updated: 11 Aug, 2022 06:43 PM

coast guard dornier aircraft tire burst at goa airport

गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे के रनवे पर नियमित परीक्षण के दौरान तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान का एक टायर फट गया।

नेशनल डेस्क: गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे के रनवे पर नियमित परीक्षण के दौरान तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान का एक टायर फट गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार दोपहर बाद हुई इस घटना के कारण हवाई अड्डे से कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि तटरक्षक बल आईएनएस हंस नौसैनिक अड्डे से काम करता है। इसी के परिक्षेत्र में दाबोलिम सिविल हवाई अड्डा भी है। आईसीजी के उप महानिरीक्षक अरुणाभ बोस ने बताया कि विमान के नियमित परीक्षण के दौरान टायर फट गया। उन्होंने कहा कि इसे तुरंत रनवे से दूर ले जाया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!