Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटे में इस राज्य में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 09:00 AM

cold day wreaks havoc in north india snowfall in the mountains

देश के मौसम में इस वक्त दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में धूप खिली है और मौसम गर्म बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए...

Heavy Rain Alert : देश के मौसम में इस वक्त दो रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में धूप खिली है और मौसम गर्म बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 से 48 घंटों के लिए कोल्ड डे (Cold Day) और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

भटिंडा में जमी बर्फ, इन राज्यों में पारा गिरा

मैदानी इलाकों में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब का भटिंडा 3.6°C के साथ देश का सबसे ठंडा शहर रहा। हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 से 10°C के बीच बना हुआ है। IMD के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR: कोहरे का पहरा और गिरती विजिबिलिटी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई। दिल्ली में अधिकतम तापमान 21-23°C और न्यूनतम 8-10°C के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार को पालम में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया।

PunjabKesari

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का अनुमान

पहाड़ी राज्यों में कुदरत का अलग ही नजारा है। मौसम विभाग ने 5 और 6 फरवरी के लिए चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है। पहाड़ों पर होने वाली इस हलचल से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन और बढ़ेगी।

PunjabKesari

मुंबई और अहमदाबाद: यहां खिली है धूप

उत्तर की ठंड के विपरीत, पश्चिम भारत में मौसम सुहावना और गर्म है।

  • मुंबई/अहमदाबाद: यहां आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32°C तक जा सकता है जो दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास कराएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!