Edited By Mehak,Updated: 11 Nov, 2025 06:49 PM

उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में ठंड का...
नेशनल डेस्क : उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक शीतलहर का प्रभाव बना रह सकता है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड, बिहार और ओडिशा समेत कई राज्यों में ठंड का असर बढ़ेगा।
मौसम का हाल, IMD के मुताबिक
IMD के मुताबिक 11 से 15 नवंबर तक मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11-12 नवंबर के दौरान गंभीर शीतलहर का दौर देखने को मिल सकता है। 13 से 15 नवंबर तक कुछ जगहों पर ठंड का असर जारी रहेगा।
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 6-7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। तेलंगाना में 2-3 दिनों के लिए तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में शीतलहर की संभावना
- पश्चिमी मध्य प्रदेश: 12 नवंबर से चलेगी गंभीर शीतलहर
- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली: 12 नवंबर से चलेगी गंभीर शीतलहर
- पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़: 14 नवंबर से चलेगी गंभीर शीतलहर
- विदर्भ: 12-13 नवंबर से चलेगी गंभीर शीतलहर
- झारखंड और ओडिशा: 11-12 नवंबर से चलेगी गंभीर शीतलहर
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु, केरल और माहे में 12-13 नवंबर को भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
राजस्थान में चलेगी शीतलहर
राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान गिर गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड का असर बढ़ेगा। टोंक और सीकर जिले में 11 नवंबर से शीतलहर का नया दौर शुरू होगा, जो अगले पांच दिनों तक जारी रह सकता है।