Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Feb, 2026 11:22 PM

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने फीस नियंत्रण को लेकर...
नेशनल डेस्क : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को लेकर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार ने फीस नियंत्रण को लेकर कानून बनाकर प्रचार तो किया, लेकिन उसे लागू कराने में विफल रही।
यादव ने कहा कि कई निजी स्कूल बढ़ी हुई फीस न देने पर छात्रों को परीक्षा के प्रवेश पत्र देने से रोक रहे हैं या स्कूल से निकालने की चेतावनी दे रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को नाम न काटने का नोटिस तो जारी किया, पर मनमानी वसूली पर ठोस कारर्वाई नहीं की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यादव ने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के अभिभावकों को राहत देने के लिए फीस वृद्धि पर सख्त नियम लागू किए जाने चाहिए।