कोरोना मामलों में उताव-चढ़ाव जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 16 हज़ार से भी ज्यादा नए केस, 28 की मौत

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 11:37 AM

corona virus cases update

देश में एक बार फिर से कोरोना मामलों में उताव-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,159 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 15,394 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। वहीं 28 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर से कोरोना मामलों में उताव-चढ़ाव जारी है। भारत में कोविड-19 के 16,159 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,35,47,809 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,212 पर पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 28 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,270 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 737 की वृद्धि दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 3.56 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.84 फीसदी रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.20 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!