देशभर में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, एक दिन में आए 1.32 लाख नए  मामले

Edited By Updated: 04 Jun, 2021 12:23 PM

covid 19 updation health bulletin

पिछले कुछ दिनाें से कोरोना के आंकड़े राहत देते दिखाई दे रहे हैं। आज एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलाें में कमी दर्ज की गई  है। पिछले 24 घंटे में 1,32,364  नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,85,74,350 हो गई है। वहीं एक दिन में 2,713...

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 1,32,364 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मामले बढ़ कर 2,85,74,350 हो गए हैं जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई।

 

संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत 
मंत्रालय ने बताया कि वीरवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है।

 

 24 घंटों में घटे 77,420 मामले 
देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

 

चार मई को दो करोड़ के पार हुए मामले
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!