'विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं' Covid से हुई लोगों की मौत पर  राहुल गांधी ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना

Edited By Updated: 06 May, 2022 11:01 AM

covid19 corona virus corona death rahul gandhi pm modi who

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोविड-19 या इसके प्रभाव से भारत में 47 लाख लोगों की मौत का अनुमान लगाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ''विज्ञान झूठ नहीं...

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोविड-19 या इसके प्रभाव से भारत में 47 लाख लोगों की मौत का अनुमान लगाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं।
 

राहुल ने ट्वीट किया कि 47 लाख भारतीय नागरिकों की मौत कोविड-19 महामारी से हुई, जबकि सराकर की ओर से 4.8 लाख लोगों की मौत का दावा किया गया है। विज्ञान झूठ नहीं बोलता, मोदी बोलते हैं।
 

उन्होंने सरकार से आग्रह करते हुए लिखा कि अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना है। ऐसे हर परिवार को चार लाख रुपये की मदद दी जाए। डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि पिछले दो वर्षों में लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण या स्वास्थ्य प्रणालियों पर पड़े इसके प्रभाव के कारण जान गंवाई। उसने अनुमान जताया था कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 47 लाख लोगों की मौत हुई।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!