CRPF के शिविर पर आतंकी हमले में हवलदार शहीद, दो घायल

Edited By Updated: 19 Nov, 2018 02:01 PM

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक नवनिर्मित शिविर पर आतंकवादियों ने रविवार को हमला किया जिसमें एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी ...

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के एक नवनिर्मित शिविर पर आतंकवादियों ने रविवार को हमला किया जिसमें एक हवलदार शहीद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 उन्होंने बताया कि आंतकवादियों ने जिले के काकापुरा में सीआरपीएफ के शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके जिसमें एक हवलदार शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। यह शिविर राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बनाया गया था। घटना के तत्काल बाद सीआरपीएफ के जवानों ने क्षेत्र को घेर लिया जिसके बाद आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!