"कच्चे तेल के दाम घटे, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव"

Edited By Updated: 19 Mar, 2025 03:57 PM

crude oil prices decreased there is no change

अंतररष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा हैं। जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी...

नेशनल डेस्क: अंतररष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा हैं। जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.97 प्रतिशत लुढ़ककर 66.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.96 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।


महानगर.................पेट्रोल..................डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ...................94.72..................87.62

मुंबई .....................104.21................92.15

चेन्नई......................100.75................92.34

कोलकाता..............103.94................90.76

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!