IMD Rain Alert: 24, 25 और 26 तारीख को देश के 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 08:50 AM

imd rain alert heavy rain uttarakhand rain maharashtra rain gujarat rain

India Meteorological Department (IMD) ने 24, 25 और 26 तारीख को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 12 राज्यों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और जोरदार बारिश की संभावना है। खासतौर पर दक्षिण भारत के...

नेशनल डेस्क:  India Meteorological Department (IMD) ने 24, 25 और 26 तारीख को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 12 राज्यों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और जोरदार बारिश की संभावना है। खासतौर पर दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान बढ़ने के आसार जताए गए हैं। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

फरवरी का महीना जाते-जाते मौसम के कई रंग दिखा रहा है। एक तरफ जहां सूरज की तपिश बढ़ने लगी है और लोग पंखे चलाने की तैयारी में हैं, वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के एक बड़े हिस्से में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर दक्षिण के तटों तक, अगले तीन-चार दिन मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

  • Uttarakhand
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • West Bengal
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Meghalaya
  • Sikkim
  • Telangana
  • Madhya Pradesh
  • Chhattisgarh
  • Maharashtra

कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी: पहाड़ से मैदान तक हलचल
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज यानी 24 फरवरी से अगले 72 घंटों तक दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमालय की गोद में बसे राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर में 26 फरवरी को हल्की बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी महीने के आखिरी दिनों में हल्की बूंदाबांदी लोगों को फिर से स्वेटर निकालने पर मजबूर कर सकती है।

मध्य भारत में 'आसमानी आफत' का डर
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के लिए खबर थोड़ी चिंताजनक है। शिवपुरी, रीवा, सीधी और सिंगरौली जैसे जिलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कोरिया और बलरामपुर में न सिर्फ बारिश होगी, बल्कि ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भी आसमान से राहत और आफत दोनों बरस सकती हैं।

दिल्ली में खिली धूप, तो UO-Bihar में चढ़ा पारा
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में फिलहाल मौसम मेहरबान है। यहां सुबह के वक्त हल्की धुंध के बाद दिन भर अच्छी धूप निकलने के आसार हैं, जिससे अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में हल्की फुल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि पूर्वी यूपी और बिहार में अब धीरे-धीरे गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी।

राजस्थान और गुजरात में बढ़ेगी तपिश
रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में फिलहाल बारिश का कोई नामोनिशान नहीं है। जयपुर से लेकर जैसलमेर तक सूरज के तेवर तल्ख होने वाले हैं। इसी तरह गुजरात और महाराष्ट्र में भी आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक चढ़ सकता है, जिससे दोपहर के समय लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। कुल मिलाकर, देश का मौसम फिलहाल एक 'Traffic Signal' की तरह है, जहां कहीं हरियाली के लिए बारिश का हरा संकेत है, तो कहीं गर्मी की चेतावनी का पीला सिग्नल।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!