Dangerous Airports: रोंगटे खड़े कर देने वाले दुनिया के 5 हवाई अड्डे: जहां लैंडिंग के वक्त पायलट्स की भी थम जाती हैं सांसें

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 12:26 PM

dangerous airports lukla airport paro airport courchevel airport madeira air

हवाई सफर को हम अक्सर आरामदायक और सुरक्षित मानते हैं, लेकिन दुनिया के कुछ कोने ऐसे हैं जहाँ विमान को जमीन पर उतारना किसी जांबाजी से कम नहीं है। 'द लग्जरी ट्रैवल एक्सपर्ट' ने हाल ही में पृथ्वी के 5 सबसे खौफनाक एयरपोर्ट्स की एक लिस्ट जारी की है। इन...

Dangerous Airports : हवाई सफर को हम अक्सर आरामदायक और सुरक्षित मानते हैं, लेकिन दुनिया के कुछ कोने ऐसे हैं जहाँ विमान को जमीन पर उतारना किसी जांबाजी से कम नहीं है। 'द लग्जरी ट्रैवल एक्सपर्ट' ने हाल ही में पृथ्वी के 5 सबसे खौफनाक एयरपोर्ट्स की एक लिस्ट जारी की है। इन जगहों पर रनवे इतना छोटा या इलाका इतना दुर्गम है कि छोटी सी चूक का मतलब सीधा मौत से सामना है। आइए जानते हैं उन हवाई अड्डों के बारे में जो अच्छे-भले पायलटों के पसीने छुड़ा देते हैं।

1. नेपाल का लुकला एयरपोर्ट (Lukla Airport): पहाड़ों के बीच 'मौत का रनवे'

नेपाल में स्थित इस एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे डरावना स्टेशन माना जाता है। इसे टेंजिंग-हिलरी एयरपोर्ट भी कहते हैं। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 2,860 मीटर है और रनवे मात्र 527 मीटर का है। सोचिए, रनवे के एक छोर पर विशाल पहाड़ खड़ा है और दूसरे छोर पर हजार फीट गहरी खाई। साल 2025 में ही यहाँ दो बड़े हादसों ने 15 जानें ली हैं। यहाँ विमान उतारने के लिए पायलट को लोहे के जिगर की जरूरत होती है।

2. भूटान का पारो एयरपोर्ट (Paro Airport) : सिर्फ 50 पायलटों को है इजाजत

हिमालय की गोद में बसा भूटान का यह एयरपोर्ट चारों तरफ 18,000 फीट ऊंचे पहाड़ों से घिरा है। यहाँ की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि विमान का ऑटो-पायलट सिस्टम यहाँ काम नहीं करता। पायलट को अपनी आंखों और अनुभव के भरोसे पहाड़ों के बीच से रास्ता बनाकर विमान उतारना पड़ता है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में महज 50 पायलट ही ऐसे हैं जिन्हें यहाँ लैंडिंग का अधिकार मिला है।

3. फ्रांस का कूर्शेवेल एयरपोर्ट (Courchevel Airport) : बर्फ और खतरनाक ढलान

आल्प्स की पहाड़ियों में स्थित यह एयरपोर्ट स्की लवर्स के लिए है, लेकिन इसका रनवे किसी बुरे सपने जैसा है। सिर्फ 537 मीटर लंबा यह रनवे सीधा न होकर ढलान वाला है। यहाँ न तो रात में उतरने की सुविधा है और न ही खराब मौसम में। सर्दियों में जब यह बर्फ से ढक जाता है, तो विमान फिसलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

4. पुर्तगाल का मदीरा एयरपोर्ट (Madeira Airport): समंदर के ऊपर का रोमांच

पुर्तगाल का यह हवाई अड्डा अटलांटिक महासागर के बीच बना है। यहाँ की सबसे बड़ी समस्या समुद्र से आने वाली बेहद तेज और अनियंत्रित हवाएं हैं, जो विमान को रास्ते से भटका देती हैं। कई हादसों के बाद यहाँ के रनवे को बढ़ाकर खंभों पर टिकाया गया है, फिर भी यहाँ उतरने के लिए पायलट्स को एक विशेष और कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ता है।

5. होंडुरास का टोंकोटिन एयरपोर्ट (Toncotin Airport) : जानलेवा मोड़ और पहाड़ियां

होंडुरास के इस एयरपोर्ट पर उतरने का मतलब है मौत को चकमा देना। पहाड़ों के बीच स्थित इस रनवे तक पहुँचने के लिए विमान को बिल्कुल आखिरी समय पर एक बहुत तेज मोड़ लेना पड़ता है। साल 2008 में यहाँ हुए एक भीषण क्रैश ने 152 लोगों की जान ले ली थी, जिसके बाद से इसे दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण हवाई अड्डों की श्रेणी में रखा गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!