Edited By Mehak,Updated: 06 Sep, 2025 02:58 PM

झारखंड के साहिबगंज जिले में चिहाद पहाड़ इलाके से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका लगभग 50 साल की बताई जा रही है और वह कमजोर जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखती थी। पुलिस के अनुसार महिला गुरुवार से लापता थी। शनिवार को...
नेशनल डेस्क : झारखंड के साहिबगंज जिले में चिहाद पहाड़ इलाके से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका लगभग 50 साल की बताई जा रही है और वह कमजोर जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखती थी। पुलिस के अनुसार महिला गुरुवार से लापता थी। शनिवार को ग्रामीणों ने सुनसान जगह पर उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतका की पहचान उसके बेटे बसु पहाड़िया ने की। बेटे ने बरहेट थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी मां के साथ बलात्कार के बाद हत्या की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि शव को डुमका सदर अस्पताल भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह तय होगा कि हत्या के पहले दुष्कर्म हुआ था या केवल हत्या हुई। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका ज्यादा लग रही है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी घटना से पहले दो महिलाओं के साथ देशी शराब पी रहा था, और शराब पीने के बाद रास्ते में मृतका से विवाद होने पर उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
स्थानीय ग्रामीण और आदिवासी समुदाय इस घटना से गुस्से में हैं और उनका कहना है कि कमजोर तबके की महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, जिस पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना का पूरा सच सामने आ सके।