इस खास विटामिन की कमी से भी आ सकता है Heart Attack! नसों में कैल्शियम जमा कर पहुंचाता है नुकसान

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 03:46 PM

deficiency of this vitamin is the silent villain of heart disease

जब भी विटामिन्स की बात होती है तो अक्सर हमारा ध्यान विटामिन A, C या D पर जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा विटामिन भी है जिसे नजरअंदाज करना आपके दिल और हड्डियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है? हम बात कर रहे हैं विटामिन K की। हालिया शोध और...

Vitamin K and Heart Health : जब भी विटामिन्स की बात होती है तो अक्सर हमारा ध्यान विटामिन A, C या D पर जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा विटामिन भी है जिसे नजरअंदाज करना आपके दिल और हड्डियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है? हम बात कर रहे हैं विटामिन K की। हालिया शोध और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में इसकी कमी न केवल ब्लीडिंग बढ़ाती है बल्कि हार्ट डिजीज और हड्डियों के टूटने का बड़ा कारण भी बनती है।

दिल की धमनियों को पत्थर बना देती है कमी

विटामिन K का सबसे महत्वपूर्ण काम धमनियों (Arteries) को लचीला रखना है।

PunjabKesari

ब्लड क्लॉटिंग और हड्डियों के लिए सुरक्षा कवच

विटामिन K केवल दिल ही नहीं बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों के लिए भी अनिवार्य है:

यह भी पढ़ें: Perfect age for IVF: किस उम्र में IVF देता है सबसे बेहतर रिजल्ट? कब होता है ज्यादा असरदार और कब हो जाता है बेअसर, जानें सब कुछ

  1. ज्यादा ब्लीडिंग का खतरा: यह खून के थक्के (Blood Clot) जमाने में मदद करता है। कमी होने पर नाक या मसूड़ों से खून आना और मामूली चोट पर भी भारी ब्लीडिंग होना आम है।

  2. कमजोर हड्डियां: यह कैल्शियम को हड्डियों तक पहुंचाने वाले ऑस्टियोकैल्सिन प्रोटीन को एक्टिव करता है। इसकी कमी से हड्डियां खोखली होने लगती हैं जिसे ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है।

PunjabKesari

नवजात शिशुओं के लिए क्यों है जीवनरक्षक?

जन्म के समय शिशुओं में विटामिन K का स्तर बहुत कम होता है। इसकी कमी से उनके शरीर के अंदर ब्लीडिंग (Internal Bleeding) हो सकती है जो जानलेवा साबित होती है। यही वजह है कि डॉक्टर जन्म के तुरंत बाद नवजात को विटामिन K का इंजेक्शन देते हैं।

PunjabKesari

डाइट में शामिल करें ये चीजें (Natural Sources)

विटामिन K की कमी दूर करना बहुत आसान है। बस अपनी थाली में इन चीजों को जगह दें:

  • सब्जियां (K1 सोर्स): पालक, ब्रोकली, केल, सरसों का साग, मेथी और बंदगोभी।

  • डेयरी और अन्य (K2 सोर्स): अंडे की जर्दी (Yolk), पनीर, फर्मेंटेड सोया और दही।

विशेषज्ञ की सलाह: शरीर पर बिना वजह नीले निशान पड़ना या मसूड़ों से खून आना विटामिन K की कमी के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें और सप्लीमेंट के बजाय प्राकृतिक आहार को प्राथमिकता दें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!