दिल्ली: घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, खून से लथपथ रोती हुई मिली

Edited By Updated: 03 Feb, 2023 11:42 PM

delhi 3 year old girl playing outside the house was gang raped

दिल्ली में एक बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साध दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। जंगल में बच्ची खून से लथपथ रोती हुई मिली

नेशनल डेस्कः दिल्ली में एक बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर बेरी थाना क्षेत्र में तीन साल की बच्ची के साध दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया। जंगल में बच्ची खून से लथपथ रोती हुई मिली। बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को इलाज के लिए एम्स के में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बच्ची की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि उसने बच्ची को जंगह की ओर जाते हुए देखा था। उसके पीछे दो आदमी भी जा रहे थे। इस पर बच्ची की मां तुरंत जंगर की ओर भागी। वहां बच्ची खून से लथपथ हालत में रोतेत हुए मिली। बच्ची की मां ने अपने पति को इस बारे में बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत और बयान के बाद केस दर्ज कर लिया। पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। बच्ची की हालत बहुत खराब है, इसलिए उसे एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान शक्तिमान और रामनिवास के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों ही फतेहपुर बेरी इलाके में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!