अन्य राज्यों की तरह दिल्ली का भी होगा अपना शिक्षा बोर्ड , केजरीवाल ने किया ऐलान

Edited By Updated: 06 Mar, 2021 01:40 PM

delhi board of school education delhi cm arvind kejriwal

अन्य राज्यों की तरह देश की राजधानी दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आज हमने दिल्ली की कैबिनेट में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को मंजूरी दे दी है। ये बोर्ड 3...

नेशनल डेस्क: अन्य राज्यों की तरह देश की राजधानी दिल्ली का भी अपना  शिक्षा बोर्ड होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि आज हमने दिल्ली की कैबिनेट में दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के गठन को मंजूरी दे दी है। ये बोर्ड 3 लक्ष्य पूरे करेगा। अभी तक दिल्ली का अपना शिक्षा बोर्ड नहीं था।


अभी तक दिल्ली का नहीं था अपना बोर्ड
केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज हम लोगाें ने कैबिनेट में दिल्ली बोर्ड ऑफ एजुकेशन को दी मंजूरी दे दी है। हमें ऐसे बच्चे तैयार करने हैं जो कट्टर देशभक्त हों, जो आने वाले समय में हर क्षेत्र में देश की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठाने के लिए तैयार हों। हमारे बच्चे अच्छे इंसान बनें और ये बोर्ड बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए तैयार करे।

 

हमने शिक्षा के क्षेत्र में किए अभूतपूर्व कार्य: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। शिक्षा पर कुल बजट का 25 फीसद शिक्षा के लिए रखा है। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर का बोर्ड बनाया जा रहा है। इंटरनेशनल प्रैक्टिस को हम स्कूलों और बोर्ड में लेकर आएंगे। इस साल 20-25 सरकारी स्कूलों को इस बोर्ड में शामिल किया जाएगा। हमें उम्मीद है कि 4-5 साल में स्वेच्छा से सारे सरकारी, निजी स्कूल बोर्ड में शामिल हो जाएंगे।

 

शिक्षा में सुधार किया गया: केजरीवाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि  ​स्कूलाें में शिक्षा में सुधार किया गया है। आज हमारे स्कूलों के बच्चों का परीक्षा परिणाम 98 फीसद तक आ रहा है। हमारा शिक्षा बाेर्ड ऐसी शिक्षा प्रणाली तैयार करेगा कि बच्चा जब स्कूल से निकले तो उसे रोजगार के लिए दर दर ने भटकना पड़े।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!