Edited By Ramanjot,Updated: 25 Mar, 2026 05:56 PM

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल सकती है।
DA Hike: देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते की घोषणा का इंतजार हैं। वित्तीय विशेषज्ञों और हालिया रुझानों के अनुसार, सरकार आज महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का औपचारिक ऐलान कर सकती है। यदि आज मुहर लगती है, तो यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, जिसका एरियर (Arrear) भी कर्मचारियों को मिलेगा।
मार्च की अंतिम बैठक और समय का महत्व
इस घोषणा के लिए आज की तारीख रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके दो मुख्य कारण हैं:
- पिछले कुछ वर्षों में मार्च के दूसरे या चौथे सप्ताह में ही DA संशोधनों को मंजूरी दी गई है (जैसे 28 मार्च 2025 और 12 मार्च 2024)।
- वित्तीय वर्ष के इस अंतिम महीने की यह संभवतः आखिरी कैबिनेट बैठक है, जिससे देरी की गुंजाइश कम है।
वेतन वृद्धि का नया गणित: 60% की ओर कदम
वर्तमान महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए सरकार द्वारा 2 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
वर्तमान दर: 58% (बेसिक पे का)
प्रस्तावित दर: 60%
इसके अलावा, चर्चा यह भी है कि सरकार 8वें वेतन आयोग के गठन के बजाय एक ऐसी प्रणाली विकसित कर सकती है जहां कर्मचारियों का वेतन मुद्रास्फीति (Inflation) के आधार पर स्वतः (Automatically) बढ़ता रहे।