दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले पर जारी प्रतिबंध को एक साल और बढ़ाया

Edited By Updated: 17 Jul, 2020 01:19 AM

delhi government extended ban on gutkha for one more year

दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर लागू प्रतिबंध को एक और साल के लिए विस्तार दे दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डीएन सिंह ने बुधवार को इन उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी की।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने गुटखे और पान मसाले के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण पर लागू प्रतिबंध को एक और साल के लिए विस्तार दे दिया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डीएन सिंह ने बुधवार को इन उत्पादों पर प्रतिबंध के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। 
PunjabKesari
अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) जन स्वास्थ्य के हित में गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, खर्रा आदि के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल की अवधि के लिए रोक लगाते हैं। दिल्ली सरकार का खाद्य सुरक्षा विभाग पिछले चार वर्षों से गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के संबंध में अधिसूचना जारी कर रहा है। हालांकि, शहर में सिगरेट को लेकर यह प्रतिबंध लागू नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!