दिल्ली का न्यू उस्मानपुर चाकूबाजी से दहला: पुरानी रंजिश में 17 साल के किशोर की हत्या, इलाके में दहशत, देखें CCTV
Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 Jun, 2026 11:54 AM

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दो किशोरों समेत तीन लोगों को पकड़ लिया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 10:25...
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दो किशोरों समेत तीन लोगों को पकड़ लिया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात करीब 10:25 बजे न्यू उस्मानपुर थाने को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को 17 वर्षीय किशोर जमीन पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी मौत हो चुकी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित साक्ष्य एकत्र किए।
इस संबंध में न्यू उस्मानपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पीड़ित को चाकू मारा गया था। उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यू उस्मानपुर थाने की एक समर्पित टीम ने साक्ष्य जुटाए और दो किशोरों (17) को पकड़ा और एक शख्स निक्की (21) को गिरफ्तार किया।
अधिकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और खुलासा किया कि उनका पीड़ित के साथ कुछ विवाद था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही समुदाय से हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
Related Story

दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर फ्लैट में मृत मिलीं, बहन ने ताला तोड़कर देखा तो सामने आया दिल...

Heavy Rain Alert : देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी , पंजाब-हरियाणा में लू का...

कहीं मानसून, कहीं लू ... UP-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश, 90 KM/H की रफ्तार से चलेंगी...

बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम: पाक ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली-मुंबई दहलाने...

Delhi Police Encounter: दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Delhi Restaurant Fire: मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत, मरने वालों में 17...

Delhi Crime: रेस्टोरेंट में कुर्सी छूने पर पर हुई बहस.... 17 वर्षीय छात्र को मारी गोली, नाबालिग...

दिल्ली में DU की असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या से सनसनी, फ्लैट में खून से सना शव मिला

'ICU में भर्ती पिता को देखने आए थे, खुद कफ़न ओढ़ सो गए...', पढ़ें दिल्ली अग्निकांड की वो दर्दनाक...

दिल दहला देने वाला हादसाः एक ही परिवार के 5 बच्चों की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम