भारत के स्वागत से गदगद् हुए अफगान कृषि मंत्री, बोले- 'हमारा DNA एक, लगा जैसे अपने ही देश में हूं' (Video)

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 03:14 PM

dna is one afghan minister lauds india s hospitality

भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारतीय मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि भारत में उन्हें अपने देश जैसा महसूस हुआ। उन्होंने कृषि आधुनिकीकरण, व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। दोनों देशों ने द्विपक्षीय...

International Desk: भारत दौरे पर आए अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई एवं पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत सरकार और भारतीयों की मेहमाननवाजी की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत पहुंचने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपने ही देश में हों। उन्होंने कहा, "हमारा DNA एक है और यहां आकर अपने लोगों के बीच होने जैसा एहसास हुआ।"

 

Taliban Minister Attaullah Omari: “India Feels Like Our Own Country — Our DNA Is One”

Taliban Agriculture Minister Attaullah Omari says India “feels like our own country”: “India gave me a warm welcome. It feels like I’m among my own people. Our DNA is one.”#aamajnews pic.twitter.com/MfEgONf9oD

— Aamaj News English (@aamajnews_EN) July 10, 2026

नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा विदेश मंत्रालय (MEA) के सहयोग से आयोजित इंडिया-अफगानिस्तान ट्रेड अपॉर्च्युनिटीज इंडस्ट्री इंटरएक्टिव सेशन को संबोधित करते हुए ओमारी ने कहा कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अफगान मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि, सिंचाई और पशुपालन पर निर्भर है। अब समय आ गया है कि इन क्षेत्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए। इसके लिए अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय सहयोग का इच्छुक है।

 

In Delhi, Afghanistan’s Agriculture Minister Mawlawi Ataullah Omari says Afghan, Indian "DNA is one".

Thanking India for warm welcome, points, "feels like own people, not an Ajnabi place" pic.twitter.com/E8dA70pYst

— Sidhant Sibal (@sidhant) July 10, 2026

ओमारी का यह बयान भारत और अफगानिस्तान के बीच संयुक्त समिति (Joint Committee Meeting) की चौथी बैठक के बाद आया है। बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। बैठक में मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, शिक्षा, खेल, व्यापार, वीजा सुविधा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत ने अफगानिस्तान के विकास में सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।ओमारी ने कहा कि मौजूदा अफगान प्रशासन देश के विकास प्रयासों को एकजुट करने और आर्थिक समृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहा है। उन्होंने भारत को अफगानिस्तान के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बताया।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!