डाॅक्टर ने बताया वक्त रहते पहचानें हाई BP के ये 7 छुपे लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 06:20 PM

doctor explained these 7 silent signs of high bp you should never ignore

हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट बीमारी है, जो लंबे समय तक रहने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देती है। डॉक्टरों के अनुसार सुबह उठते ही थकान, गर्दन-कंधे में जकड़न, बिना वजह घबराहट, नींद में खलल, आंखों में दबाव, सिर के पिछले हिस्से में दर्द और बिना...

नेशनल डेस्क : ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप वह माप है जो बताता है कि आपकी धमनियों में रक्त कितनी तेजी से बह रहा है। अगर रक्त वाहिकाओं में खून जरूरत से ज्यादा तेजी से बहने लगे, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) कहा जाता है। लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर रहने पर दिल के दौरे (Heart Attack) और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसे समय रहते पहचानना और नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। एक जनरल फिजीशियन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हाई ब्लड प्रेशर के साइलेंट लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने के 7 छुपे संकेत

डॉ. के अनुसार, शरीर में अगर ये लक्षण दिखें तो समझ जाइए कि आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने लगा है। समय पर पहचान करने से गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

1. सुबह उठते ही थकान महसूस होना – रातभर बीपी बढ़ा होने पर सुबह उठने पर शरीर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है।

2. गर्दन और कंधे में जकड़न – लगातार हाई बीपी की वजह से गर्दन और कंधों में कठोरता महसूस होती है।

यह भी पढ़ें - सोने में आई बड़ी गिरावट... जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

3. बिना कारण घबराहट – बिना किसी वजह के अचानक घबराहट महसूस होना, आपके नर्वस सिस्टम के सक्रिय होने का संकेत है।

4. नींद में खलल – नींद बार-बार टूटना, रात में कोर्टिसोल और ब्लड प्रेशर बढ़े रहने का संकेत हो सकता है।

5. आंखों में दबाव महसूस होना – आंखों के सामने भारीपन या प्रेशर होना साइलेंट लक्षण हो सकता है।

6. सिर के पिछले हिस्से में दर्द – सुबह उठते समय सिर के पिछले हिस्से में दर्द, रात में बीपी बढ़ने का संकेत है।

7. बिना काम के पसीना आना – हल्का या बिना कारण पसीना आना भी हाई बीपी का संकेत हो सकता है।

डॉ. के अनुसार, अगर इनमें में से 5 लक्षण भी दिखाई दें, तो यह हाई ब्लड प्रेशर का स्पष्ट संकेत है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

किन कारणों से ब्लड प्रेशर बढ़ता है

हाई बीपी के बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे आम हैं:

  • सोडियम (नमक) का अधिक सेवन – ज्यादा नमक खाने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ता है और बीपी बढ़ती है।
  • पोटेशियम की कमी – शरीर में पोटेशियम कम होने पर ब्लड प्रेशर नियंत्रण से बाहर हो सकता है।
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी – शारीरिक गतिविधियों की कमी से रक्त संचार धीमा होता है।
  • एल्कोहल या कॉफी का अधिक सेवन – शराब या कॉफी की अधिक मात्रा भी बीपी बढ़ाती है।
  • तंबाकू का सेवन – सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद हाई बीपी का कारण बन सकते हैं।
  • नींद की कमी और तनाव – लगातार तनाव और नींद न पूरी होना ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के उपाय

डॉ. सलाह देती हैं कि हाई ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज न करें। इसके लिए:

  • नियमित रूप से बीपी जांचें।
  • नमक, तंबाकू और शराब का सेवन कम करें।
  • संतुलित आहार लें और पोटेशियम युक्त फल-सब्जियां खाएं।
  • रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
  • तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन या योग का सहारा लें।
  • नींद पूरी लें और आराम करें।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!