Heavy Rain Alert: 23-24 जनवरी तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

Edited By Updated: 19 Jan, 2026 04:19 PM

heavy rainfall with thunderstorms is likely till january 23 24 imd has issued

उत्तराखंड में 23 और 24 जनवरी को पूरे राज्य में झमाझम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्यवासियों को आगामी दो दिनों में मौसम की चेतावनी जारी की है। बर्फबारी के महीनों में पहाड़ के ग्रामीण, बारिश की...

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड में 23 और 24 जनवरी को पूरे राज्य में झमाझम बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्यवासियों को आगामी दो दिनों में मौसम की चेतावनी जारी की है। बर्फबारी के महीनों में पहाड़ के ग्रामीण, बारिश की बूंद-बूंद और बर्फ के फाहों के लिए तरस रहे हैं। मौसम की बेरुखी से त्रस्त चमोली के ग्रामीणों ने अब देवी-देवताओं और प्रकृति की आराधना करते हुए बारिश-बर्फबारी के लिए ‘उच्याणा’ रखा है। 

सूखे के बाद बारिश की उम्मीद
पिछले दो ऋतु में राज्य में बारिश न होने के कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। नवंबर से अब तक उत्तराखंड में बारिश की बूंद नहीं गिरी है, जिससे हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक सूखे की स्थिति उत्पन्न हुई है। चमोली के ग्रामीण बर्फ और बारिश के लिए लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे हैं। मौसम की बेरुखी से परेशान ग्रामीणों ने देवी-देवताओं और प्रकृति की आराधना करते हुए बारिश और बर्फबारी के लिए ‘उच्याणा’ रखा है।


19 और 20 जनवरी: मौसम शुष्क
मौसम निदेशक सीएस तोमर के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी के अनुसार 19 और 20 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


21-22 जनवरी: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
आईएमडी के मुताबिक 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। 21 और 22 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 3400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों बर्फबारी के आसार हैं।


23-24 जनवरी: पूरे राज्य में बारिश और बर्फबारी
आईएमडी ने चेतावनी दी है कि 23 जनवरी से बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती है। अन्य पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों और मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है। बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य में तापमान में गिरावट के साथ भीषण ठंड पड़ने की संभावना है।


कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी और देहरादून जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!