अपने गृहनगर कूचबिहार गए शिक्षा मंत्री परेश अधिकारी, सीबीआई ने दिया था कोलकाता न छोड़ने का निर्देश

Edited By Updated: 24 May, 2022 07:31 PM

education minister paresh adhikari went to his hometown cooch behar

पश्चिम बंगाल में शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी सीबीआई के कोलकाता ना छोड़ने के निर्देश के बावजूद मंगलवार सुबह कूचबिहार स्थित अपने गृह नगर के लिए रवाना हो गए। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मंत्री की बेटी की...

नेशनल डेस्कः पश्चिम बंगाल में शिक्षा राज्य मंत्री परेश अधिकारी सीबीआई के कोलकाता ना छोड़ने के निर्देश के बावजूद मंगलवार सुबह कूचबिहार स्थित अपने गृह नगर के लिए रवाना हो गए। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मंत्री की बेटी की सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कथित अवैध नियुक्ति के मामले को लेकर उनके खिलाफ जांच कर रहा है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि परेश शहर के हवाई अड्डे से सुबह करीब साढ़े सात बजे एक उड़ान में सवार हो कर बागडोगरा रवाना हो गए। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमने मंत्री को शहर नहीं छोड़ने के लिए कहा था। हमें मालूम चला है कि वह आज सुबह बागडोगरा के लिए रवाना हो गए हैं। हम मामले की जांच करेंगे।”

सीबीआई के अधिकारियों ने मेकलीगंज से विधायक परेश से तीन दिन तक पूछताछ की है। उनसे यह पूछताछ सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंत्री की बेटी की एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में नियुक्ति को हाल में रद्द कर दिया था और उनसे कहा था कि शिक्षिका के कार्यकाल के दौरान उन्हें जो वेतन मिला है, वह उसे वापस करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!