'चुनाव के 8 दिन पहले तैयार की जाती है EVM, एजेंट की सामने होती है सील', चुनाव आयुक्त ने छेड़छाड़ के आरोपों को नकारा

Edited By Updated: 07 Jan, 2025 02:47 PM

evm ready 7 8 days before election cec rajiv kumar allegations tampering

मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को नकारते हुए कहा, "कोर्ट ने माना है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती। चुनाव के सात-आठ दिन पहले ईवीएम तैयार कर ली जाती है और चुनाव के एजेंटों के सामने इसे सील किया जाता है। मतदान के बाद भी ईवीएम की सील...

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने इस दौरान लोकतंत्र में बढ़ती भागीदारी को लेकर बात की और आगामी चुनावों को लेकर अपनी उम्मीदें जताईं। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए जा रहे कुछ आरोपों का भी जवाब दिया।

लोकतंत्र में भागीदारी पर जोर
राजीव कुमार ने कहा, "लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ती रहे, खासकर युवाओं की। लोकसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना था, और हमें उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा।"

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर प्रतिक्रिया
राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत एंट्री और नाम काटने की शिकायतों पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "ये आरोप सुनकर दुख होता है। ईवीएम पर सवाल उठाए गए हैं और वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायतें भी मिली हैं। हमें इन सवालों का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है और चुनाव आयोग हमेशा पारदर्शिता को प्राथमिकता देता है।"

EVM पर उठे सवालों का किया जवाब
मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को नकारते हुए कहा, "कोर्ट ने माना है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती। चुनाव के सात-आठ दिन पहले ईवीएम तैयार कर ली जाती है और चुनाव के एजेंटों के सामने इसे सील किया जाता है। मतदान के बाद भी ईवीएम की सील सुरक्षित रहती है। इसलिए ईवीएम पर शक जताना गलत है।" उन्होंने यह भी कहा कि ईवीएम प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इसमें अवैध वोटिंग की कोई संभावना नहीं है।

दिल्ली में कुल वोटर्स की संख्या
इससे पहले, चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट भी जारी की थी। इस बार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर्स हैं। इसमें 83,49,645 पुरुष वोटर, 71,73,952 महिला वोटर और 1,261 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!