मुंबईः रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में भीषण आग, दमकल की 6 गाड़ियों मे पाया काबू

Edited By Updated: 01 Aug, 2020 05:34 AM

fire in mumbai s reliance hospital fire brigade vehicles reached the spot

मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में काफी भीषण आग लग गई, जिस

मुंबईः  मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में काफी भीषण आग लग गई, जिस पर फायर ब्रिगेड ने समय रहते काबू पा लिया।
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल में आग लगी, जिसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। 

अस्पताल के कैफेटेरिया में लगी आग 
सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ने आधिकार बयान जारी कर कहा, “अस्पताल के कैफेटेरिया में मामूली आग लग गई थी। कुछ मिनटों में ही आग पर काबू पा लिया गया। हमारे सभी मरीज और कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हम आग के कारण का पता लगाएंगे और उचित उपाय करेंगे।” हालांकि, अस्पताल में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। साथ ही साथ किसी के हताहत होने की भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!