फिरोजाबाद में ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, 5 लोगों की मौत, 17 घायल

Edited By Updated: 09 Nov, 2024 09:54 AM

firozabad road accident tourist bus dumper collision

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 49 कट के पास हुआ, जहां एक टूरिस्ट बस एक खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है...

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 49 कट के पास हुआ, जहां एक टूरिस्ट बस एक खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

रिपोर्ट्स के अनुसार, मथुरा से एक परिवार अपने बच्चे का मुंडन कराकर लखनऊ वापस लौट रहा था। घायलों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ। झपकी लगने से बैलेंस बिगड़ा और बस एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पीछे से ऊपर उठ गई और सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदोरिया एडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल 108 एंबुलेंस से भिजवा दिया।


एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। इस बात की पुष्टि की जाएगी कि क्या ड्राइवर की लापरवाही थी या बस में कोई तकनीकी खराबी थी। मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरातफरी मच गई और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे हटाने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!