जेल में बंद पूर्व मंत्री पर कैदी ने किया जानलेवा हमला, सिर में लगे 10 टांके

Edited By Updated: 01 Oct, 2025 12:02 AM

former minister in jail attacked by inmate gets 10 stitches on head

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार को कहासुनी के बाद एक कैदी ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। जानकारी के मुताबिक गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। फिलहाल उनकी हालत...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार को कहासुनी के बाद एक कैदी ने हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। जानकारी के मुताबिक गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार (2012-2017) में मंत्री रहे प्रजापति पर जेल अस्पताल में सफाई का काम करने वाले एक कैदी ने विवाद के बाद हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि हाथापाई के दौरान कैदी ने प्रजापति पर कथित रूप से अलमारी के एक स्लाइडिंग हिस्से से हमला किया, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। जेल अधिकारियों ने बताया कि प्रजापति को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की गई और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रजापति दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में हैं। 

घटना के बाद जेल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी कैदियों के व्यवहार पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त गार्ड तैनात किए गए हैं। जेल अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कैदी को अलग रखा गया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!