AIIMS में भर्ती हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सेहत को लेकर सामने आई ये खबर

Edited By Updated: 12 Jan, 2026 05:37 PM

former vice president jagdeep dhankhar admitted to aiims

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को नई दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह 10 जनवरी को वह अपने घर में दो बार बेहोश होकर गिर गए थे। सोमवार को जब वह नियमित जांच (Routine Checkup) के लिए...

नेशनल डेस्क: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सोमवार को नई दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले सप्ताह 10 जनवरी को वह अपने घर में दो बार बेहोश होकर गिर गए थे। सोमवार को जब वह नियमित जांच (Routine Checkup) के लिए अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने एहतियातन उन्हें भर्ती कर MRI और अन्य जरूरी टेस्ट कराने की सलाह दी।

PunjabKesari

इस्तीफे की वजह भी बनी थी सेहत

गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ ने पिछले साल 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए ही उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे अपने पत्र में उन्होंने साफ किया था कि डॉक्टरों की सलाह पर अब वे अपनी सेहत को प्राथमिकता देना चाहते हैं। सार्वजनिक जीवन के दौरान भी कच्छ के रण से लेकर केरल और दिल्ली तक कई कार्यक्रमों में वे अस्वस्थ महसूस कर चुके थे।

PunjabKesari

डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

AIIMS के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन बेहोशी (Syncopal Attack) की वजह जानने के लिए न्यूरोलॉजिकल और कार्डिएक टेस्ट किए जा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!