सिनेमा जगत में मातम: दिग्गज फिल्ममेकर का निधन, घर में पड़ी लाश… पड़ोसियों को आई बदबू से हुआ खुलासा

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 11:36 AM

artist baby guddu mm beg deid hrithik roshan diction film industry bollywood

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर एमएम बेग अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया और अपने समय के दिग्गजों के साथ काम करके इंडस्ट्री में...

नेशनल डेस्क:  फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई है। मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर एमएम बेग अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया और अपने समय के दिग्गजों के साथ काम करके इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। शुरुआती दौर में उन्होंने ऋतिक रोशन को डिक्शन और डायलॉग बोलने की ट्रेनिंग भी दी थी। उनकी बेटी शाहिंदा बेग भी 80 के दशक की लोकप्रिय चाइल्ड स्टार बेबी गुड्डू के रूप में मशहूर थीं।

लंबे समय से बीमार थे एमएम बेग
फिल्ममेकर के पीआर हनीफ जवेरी ने बताया कि बेग कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अकेले रह रहे थे। जवेरी ने कहा, “वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। पड़ोसियों ने पुलिस को घर से बदबू आने की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खोला तो बेग साहब की मृत शरीर मिली। बाद में उन्हें कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वह बहुत प्यार करने वाले इंसान थे। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ किया काम
एमएम बेग ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने जे ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन जैसे नामचीन फिल्ममेकर्स के साथ काम किया। उनकी काबिलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, ‘कर्ज़ चुकाना है’, ‘काला बाज़ार’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एक इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर के रूप में बेग ने नसीरुद्दीन शाह स्टारर ‘मासूम गवाह’ का निर्देशन किया, हालांकि यह फिल्म अभी रिलीज़ नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने शिल्पा शिरोडकर स्टारर ‘छोटी बहू’ जैसी फिल्मों को भी निर्देशित किया। फिल्म इंडस्ट्री ने आज एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिन्होंने तकनीकी ज्ञान और अभिनय की समझ के जरिए कई कलाकारों और फिल्मों को दिशा दी।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!