'दाढ़ी वालों को देखकर मैं डर जाता हूं', पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने क्यों दिया ये बयान; इंटरनेट पर मची हलचल

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 01:41 PM

former vice president jagdeep dhankhar said i get scared of people with beards

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को राजस्थान के चुरू जिले में पहुंचे और पूर्व सांसद राम सिंह कसवा व पूर्व विधायक कमला कसवा से मिले। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें दाढ़ी वालों से डर लगता है, यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो...

नेशनल डेस्क : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार, 25 फरवरी को अपने गृह राज्य राजस्थान के चुरू जिले पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सांसद राम सिंह कसवा और पूर्व विधायक कमला कसवा से उनके घर जाकर मुलाकात की। दरवाजे पर ही उनका गरिमापूर्ण स्वागत किया गया।

दाढ़ी वाला मजाकिया बयान हुया वायरल 

मुलाकात के दौरान धनखड़ ने गांव के एक व्यक्ति से मजाकिया अंदाज में कहा, 'अच्छा हुआ आपने दाढ़ी नहीं रखी। दाढ़ी वालों को देखकर मैं डर जाता हूं। मेरा OSD भी अपनी दाढ़ी से मुझे डराता है।' यह बयान उन्होंने हंसी-मजाक में कहा, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस बयान पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - चांदी 5000 रुपये तक उछली... सोना भी हुआ महंगा, जानें 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

सियासी गलियारों में चर्चा

जगदीप धनखड़ के इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोग इसे सामान्य मजाक मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि उन्होंने दाढ़ी रखने वाले वर्ग या अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टारगेट करने की कोशिश की। विपक्ष के कुछ नेता भी इसे लेकर ट्वीट और कमेंट कर चुके हैं।

स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात

पूर्व उपराष्ट्रपति ने चुरू जिले के सादुलपुर इलाके में पूर्व सांसद के आवास पर कई लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सहज और आत्मीय अंदाज में लोगों से बातचीत की, जिससे कई लोग प्रभावित हुए। वीडियो में देखा जा सकता है कि दाढ़ी और टोपी वाले लोग भी उनका स्वागत कर रहे थे और धनखड़ ने उनसे भी गर्मजोशी से मुलाकात की।

मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियां

उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका चुरू दौरा पहला था। उनकी सरलता और सहज व्यवहार की चर्चा हो रही है, लेकिन उनका दाढ़ी वाला मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर प्रमुख सुर्खियों में है। कई लोग इसे मनोरंजक मान रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक संकेत भी मान रहे हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!