Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Feb, 2026 06:57 PM

क्या खून का प्रकार सिर्फ पहचान तक सीमित है? विज्ञान अब इससे कहीं आगे की बात कर रहा है। हालिया शोधों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है—आपका ब्लड ग्रुप यह तय करने में भूमिका निभा सकता है कि आपको कैंसर होने की कितनी संभावना है। जहाँ खराब जीवनशैली और...
नेशनल डेस्क: क्या खून का प्रकार सिर्फ पहचान तक सीमित है? विज्ञान अब इससे कहीं आगे की बात कर रहा है। हालिया शोधों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है—आपका ब्लड ग्रुप यह तय करने में भूमिका निभा सकता है कि आपको कैंसर होने की कितनी संभावना है। जहां खराब जीवनशैली और जेनेटिक्स को मुख्य कारण माना जाता था, वहीं अब 'ब्लड टाइप' भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
ब्लड ग्रुप और कैंसर: क्या कहती है रिसर्च?
विभिन्न अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों (जैसे दिल्ली एम्स और वैश्विक शोध) के अनुसार, हमारे शरीर की जैविक संरचना और ब्लड एंटीजेंस कुछ खास तरह के कैंसर के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं।
1. गैस्ट्रिक (पेट का) कैंसर
पेट के कैंसर के मामलों में ब्लड ग्रुप का गहरा संबंध देखा गया है:
ब्लड ग्रुप 'A': इस ग्रुप के लोगों में अन्य के मुकाबले 13% से 19% अधिक जोखिम पाया गया है।
ब्लड ग्रुप 'AB': यहां खतरा लगभग 18% तक रहता है।
कारण: माना जाता है कि ग्रुप 'A' वालों में हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) बैक्टीरिया के संक्रमण की संभावना अधिक होती है, जो पेट के कैंसर का मुख्य कारक है।
2. पैंक्रियाटिक (अग्न्याशय) कैंसर
अग्न्याशय के कैंसर को लेकर आंकड़े और भी हैरान करने वाले हैं:
ब्लड ग्रुप 'AB': सबसे ज्यादा जोखिम, लगभग 51% तक।
ब्लड ग्रुप 'A': करीब 32% अधिक खतरा।
ब्लड ग्रुप 'B': इसमें भी मध्यम स्तर का जोखिम देखा गया है।
क्या 'O' ग्रुप वाले सबसे सुरक्षित हैं?
रिसर्च के अनुसार, ब्लड ग्रुप 'O' वाले व्यक्तियों में कुल कैंसर का खतरा अन्य ग्रुप्स की तुलना में लगभग 16% कम पाया गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इस ब्लड ग्रुप की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) कुछ विशिष्ट कैंसर कोशिकाओं को पहचानने और नष्ट करने में अधिक सक्षम हो सकती है।
जोखिम के पीछे के वैज्ञानिक कारण
सिर्फ खून का रंग एक जैसा होने से सब कुछ समान नहीं होता। जोखिम के पीछे ये कारण हो सकते हैं:
एंटीजन और सूजन: ब्लड ग्रुप एंटीजन शरीर में सूजन (Inflammation) को प्रभावित कर सकते हैं।
इम्यून रिस्पॉन्स: अलग-अलग ब्लड टाइप बीमारियों और बैक्टीरिया के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करते हैं।
बैक्टीरियल इन्फेक्शन: कुछ ब्लड ग्रुप बैक्टीरिया को चिपकने के लिए 'आसान सतह' प्रदान करते हैं।
सावधानी: ब्लड ग्रुप ही सब कुछ नहीं!
डॉक्टरों और विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि यदि आपका ब्लड ग्रुप 'A' या 'AB' है, तो इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आपको कैंसर होगा ही। यह सिर्फ एक सांख्यिकीय जोखिम (Statistical Risk) है। कैंसर के असली विलेन अभी भी वही हैं:
- तंबाकू और धूम्रपान (सबसे बड़ा कारण)
- अत्यधिक शराब का सेवन
- मोटापा और खराब खान-पान
- प्रदूषण और व्यायाम की कमी