रसोई गैस रिसाव के बाद लगी भीषण आग, 4 प्रवासी श्रमिक झुलसे

Edited By Updated: 10 Oct, 2025 06:56 PM

four migrant workers were scorched by the fire

केरल के पुथियांगडी बंदरगाह के पास शुक्रवार सुबह कमरे में खाना पकाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आकर चार प्रवासी श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित मूल रूप से ओडिशा निवासी हैं। सभी को इलाज...

नेशनल डेस्क: केरल के पुथियांगडी बंदरगाह के पास शुक्रवार सुबह कमरे में खाना पकाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद लगी आग की चपेट में आकर चार प्रवासी श्रमिक झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित मूल रूप से ओडिशा निवासी हैं। सभी को इलाज के लिए परियारम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे खाना पकाते समय यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों के बयान के अनुसार, पिछली रात गैस चूल्हा ठीक से बंद नहीं किया गया था और इसी कारण कमरे में गैस का रिसाव हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह जब श्रमिकों ने चूल्हा जलाने की कोशिश की तो कमरे में आग लग गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!