दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: 45 दिनों के भीतर 4 नशा तस्कर दोषी करार, 1.4 kg से ज़्यादा गांजा बरामद

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 10:55 AM

four people convicted in two ndps cases in delhi over 1 4 kg of cannabis seized

दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) जिले को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पालम गांव पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में द्वारका कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी...

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट (दक्षिण-पश्चिम) जिले को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पालम गांव पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में द्वारका कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी ठहराया है। पुलिस की त्वरित जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के दम पर 1.4 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामदगी से जुड़े इन मामलों का ट्रायल महज कुछ ही महीनों में पूरा कर लिया गया।

दिल्ली पुलिस के साउथ-वेस्ट ज़िले की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, द्वारका कोर्ट (दिल्ली) के JMFC फर्स्ट क्लास सौरभ गोयल की अदालत ने इन चार आरोपियों को दोषी ठहराया। NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत FIR नंबर 130/26 में आरोपी अनुज कुमार और विशाल उर्फ साम्पी को 10 अगस्त के आदेश के ज़रिए दोषी ठहराया गया। पुलिस ने बताया कि अपराध के 133 दिनों के भीतर और 45 दिनों के ट्रायल के बाद यह सज़ा सुनाई गई।

दूसरे मामले में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत FIR नंबर 66/26 में, आरोपी संजय शर्मा और रफीक अहमद को 3 अगस्त के आदेश के ज़रिए दोषी ठहराया गया। पुलिस के अनुसार अपराध के छह महीने के भीतर और 119 दिनों के ट्रायल के बाद यह सज़ा सुनाई गई।

यह भी पढ़ें: Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि जांच टीमों और प्रॉसिक्यूशन ब्रांच की मिली-जुली कोशिशों से कोर्ट के सामने मामले प्रभावी ढंग से पेश किए गए। इसमें आगे कहा गया कि असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर विकास खर्ब और सुधांशु सैनी ने कोर्ट के सामने प्रॉसिक्यूशन के मामले, सबूत और तथ्य पेश किए जिसके परिणामस्वरूप चारों आरोपियों को दोषी ठहराया गया।

पहले मामले में पुलिस ने बताया कि संजय शर्मा को 4 फरवरी को पकड़ा गया था जिसके पास कथित तौर पर 442 ग्राम गांजा था। उसके खुलासे के बाद रफीक अहमद को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से भी कथित तौर पर 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पदार्थ की प्रकृति की पुष्टि करने वाली फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की पॉज़िटिव रिपोर्ट मिलने के बाद 6 अप्रैल को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी।

दूसरे मामले में अनुज कुमार को 29 मार्च को 545 ग्राम कथित गांजे के साथ पकड़ा गया था। उसके खुलासे के बाद पुलिस ने विशाल उर्फ़ साम्पी को गिरफ़्तार किया और 68 ग्राम गांजा और बरामद किया। FSL रिपोर्ट से बरामद चीज़ की पुष्टि होने के बाद 26 जून को चार्जशीट दाखिल की गई। वहीं पुलिस ने कहा कि इस नतीजे से वैज्ञानिक जांच की अहमियत भी पता चलती है और इससे ड्रग्स से जुड़े अपराधों को रोकने और जल्द न्याय दिलाने का उनका संकल्प और मज़बूत हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!