कर्नाटक के कोप्पल में लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 6 आरोपियों को किया अरेस्ट

Edited By Updated: 12 Feb, 2024 05:22 PM

gang rape of girl in koppal karnataka police arrested 6 accused

कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों द्वारा कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आठ और नौ फरवरी की दरमियानी रात को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को...

नेशनल डेस्क: कोप्पल जिले के गंगावती इलाके में छह लोगों द्वारा कथित रूप से एक 21 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने और उसके पति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आठ और नौ फरवरी की दरमियानी रात को हुई घटना के सिलसिले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक महिला और उसका पति घर जाने के लिए बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे। घरेलू विवाद को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया। जैसे ही बहस तेज हुई छह लोगों ने हस्तक्षेप किया और उस व्यक्ति से झगड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के पति की पिटाई शुरू कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने (आरोपियों) उसे घसीटा और उसके पति की पिटाई की। आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा "हमने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल सभी छह लोगों को नौ फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया गया।"

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!