PAN Card Rules : PAN Card में होने जा रहे ये 6 बड़े बदलाव, तुरंत कर लें चेक

Edited By Updated: 28 Mar, 2026 09:09 PM

pan card rules these 6 major changes are coming to pan cards

जैसे आधार कार्ड हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है, वैसे ही PAN कार्ड भी अब हर वित्तीय लेनदेन के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है। लेकिन 1 अप्रैल से इसके नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब और काम करने के तरीके को प्रभावित...

नेशनल डेस्क : जैसे आधार कार्ड हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है, वैसे ही PAN कार्ड भी अब हर वित्तीय लेनदेन के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है। लेकिन 1 अप्रैल से इसके नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे आम लोगों की जेब और काम करने के तरीके को प्रभावित करेंगे। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ इनकम टैक्स विभाग ने PAN से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं क्या-क्या बदलने वाला है:

1. अब सिर्फ आधार से नहीं बनेगा PAN

अब PAN कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड काफी नहीं होगा। आपको एक अतिरिक्त दस्तावेज देना होगा, जैसे:  जन्म प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस। इसका मकसद पहचान को और मजबूत बनाना है।

2. बैंक में पैसे जमा करने का नियम बदला

पहले 50,000 रुपये से ज्यादा जमा करने पर PAN जरूरी था। अब नया नियम कहता है: अगर आप एक साल में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा जमा करते हैं, तो PAN देना अनिवार्य होगा। इससे छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन में नियम से बचने की चाल बंद हो जाएगी।

3. वाहन खरीदने पर नया नियम

अब हर गाड़ी खरीदने पर PAN देना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर गाड़ी की कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तभी PAN देना होगा।

4. प्रॉपर्टी खरीदने पर राहत

पहले 10 लाख रुपये की प्रॉपर्टी पर PAN देना जरूरी थाअब यह सीमा बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी गई है। इससे छोटे खरीदारों को थोड़ी राहत मिलेगी।

5. होटल और रेस्टोरेंट बिल की लिमिट बढ़ी

पहले 50,000 रुपये से ज्यादा के बिल पर PAN देना होता था। अब यह सीमा 1 लाख रुपये कर दी गई है। इसी तरह बीमा प्रीमियम पर भी नियम में बदलाव किया गया है।

6. दो लाख से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर PAN अनिवार्य

अगर किसी ट्रांजैक्शन पर कोई खास नियम लागू नहीं है, तब भी:  2 लाख रुपये से ज्यादा के किसी भी लेनदेन पर PAN देना जरूरी होगा।

क्या है इन बदलावों का मकसद?

सरकार का लक्ष्य है:

  • टैक्स चोरी पर लगाम लगाना
  • फर्जी ट्रांजैक्शन रोकना
  • वित्तीय सिस्टम को पारदर्शी बनाना

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!