ईरान युद्ध का असर, बढ़ने लगी गैस की किल्लत! बेंगलुरु में कल से बंद हो सकते हैं होटल और रेस्टॉरेंट

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 10:30 PM

gas crisis deepens in bengaluru hotels restaurants may be closed from tuesday

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार से होटल और रेस्टॉरेंट बंद होने की आशंका जताई जा रही है। शहर में कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई अचानक रुकने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मंगलवार से होटल और रेस्टॉरेंट बंद होने की आशंका जताई जा रही है। शहर में कमर्शियल एलपीजी गैस की सप्लाई अचानक रुकने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। बैंगलुरु होटल एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि अगर मंगलवार सुबह तक 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं होती है, तो शहर के कई होटल और रेस्टॉरेंट अपने कामकाज को बंद करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। एसोसिएशन के मुताबिक, गैस की कमी की वजह से होटल चलाना मुश्किल हो गया है। अगर होटल और रेस्टॉरेंट बंद होते हैं, तो रोजाना शहर में काम के लिए आने-जाने वाले लाखों लोगों को खाने-पीने की व्यवस्था में बड़ी परेशानी हो सकती है।

PunjabKesari
कमर्शियल गैस सप्लाई नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फोन पर बातचीत में बताया कि सोमवार को शहर के कई रेस्टॉरेंट और होटल को कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिली। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार को भी यही स्थिति बनी रहती है, तो एक-एक करके सभी होटल और रेस्टॉरेंट बंद होना शुरू हो जाएंगे।

सोमवार को जारी प्रेस रिलीज में एसोसिएशन ने कहा कि कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में आई यह अचानक रुकावट तेल कंपनियों के पहले किए गए वादों के बिल्कुल उलट है। कंपनियों ने कथित तौर पर कम से कम 70 दिनों तक लगातार गैस सप्लाई बनाए रखने की गारंटी दी थी। लेकिन अब सप्लाई रुक जाने से होटल मालिकों के पास व्यवसाय बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

दूसरी ओर सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकारी सूत्रों के अनुसार अब LPG सिलेंडर बुक करने की अवधि 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा करने से रोकना है। सूत्रों का कहना है कि खाड़ी देशों में चल रहे तनाव और उससे जुड़ी अफवाहों के कारण कई लोग जरूरत से ज्यादा LPG सिलेंडर बुक कर रहे हैं। कुछ मामलों में यह भी देखा गया कि जो लोग पहले 55 दिनों में एक बार सिलेंडर बुक करते थे, वे अब 15 दिनों के अंदर ही सिलेंडर बुक करने लगे हैं।

रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश

सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कंपनियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे कमर्शियल गैस कनेक्शन की तुलना में घरेलू LPG कनेक्शन को प्राथमिकता दें। सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को पहले पूरा किया जाएगा। इसके अलावा सरकार नए अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स की तलाश भी कर रही है ताकि गैस की कमी को जल्दी दूर किया जा सके।

कई देशों ने भारत को LPG बेचने की पेशकश की

सरकारी सूत्रों के मुताबिक कई देशों ने भारत को LPG सप्लाई करने के लिए संपर्क किया है। इनमें Algeria, Australia, Canada और Norway जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के साथ बातचीत चल रही है ताकि भारत में LPG की उपलब्धता को बढ़ाया जा सके और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!