Gen-Z पीढ़ी क्यों बना रही यौन संबंधों से दूरी? हर 4 में से 1 ने नहीं बनाए शारीरिक संबंध, जानें क्यों

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 01:06 PM

gen z generation is keeping distance from physical relations

आज की नई पीढ़ी जिसे जेन-Z (Gen-Z) कहा जाता है अपने जीवन के हर पहलू को लेकर बेहद सतर्क है। वे रिलेशनशिप में आने से पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने पर जोर देते हैं। लेकिन एक चौंकाने वाले सर्वे से पता चला है कि 30 साल से कम उम्र के युवाओं की दिलचस्पी...

नेशनल डेस्क। आज की नई पीढ़ी जिसे जेन-Z (Gen-Z) कहा जाता है अपने जीवन के हर पहलू को लेकर बेहद सतर्क है। वे रिलेशनशिप में आने से पहले एक-दूसरे को अच्छी तरह जानने पर जोर देते हैं। लेकिन एक चौंकाने वाले सर्वे से पता चला है कि 30 साल से कम उम्र के युवाओं की दिलचस्पी अब सेक्सुअल रिलेशनशिप में कम होती जा रही है। यह एक ऐसा चलन है जहां हर 4 में से 1 जेन-Z युवा ने कभी शारीरिक संबंध बनाए ही नहीं हैं। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं।

अमेरिका में घट रहा यौन संबंध बनाने वाले युवाओं का आंकड़ा

जेन-Z पीढ़ी उन लोगों को कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ है। यह पीढ़ी सोशल मीडिया के दौर में पली-बढ़ी है जिसका उनकी जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। जेन-Z का मानना है कि लोग उनकी लाइफस्टाइल और चीजों को गलत समझते हैं। इस उम्र के युवा जल्दी रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते हैं और सेक्स को लेकर उनमें कुछ डर भी है।

PunjabKesari

सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में साल 2013 में हाईस्कूल के 50% छात्रों ने यौन संबंध बनाए थे वहीं साल 2023 में यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 33% रह गया है। यह गिरावट चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें: इन 112 देशों में नहीं दी जाती फांसी की सजा! जानिए इसके पीछे की मुख्य वजह?

हर चार में से एक जेन-Z ने नहीं बनाए संबंध

द गार्जियन ने भी इस रुझान के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश की और इसके लिए अमेरिका के करीब 100 युवाओं से बातचीत की। इस पर "द सेकेंड सेक्स एंड द नेक्स्ट जेनरेशन फाइट ओवर इट्स फ्यूचर कमिंग" नाम से एक किताब भी लिखी गई है। किताब में प्रकाशित 2022 की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हर चार में से एक जेन-Z ने सेक्स नहीं किया है। यह आंकड़े युवाओं में यौन गतिविधियों में स्पष्ट कमी की ओर इशारा करते हैं।

PunjabKesari

क्यों फिजिकल रिलेशन से डर रहे हैं जेन-Z?

इस सवाल पर जेन-Z के युवाओं के अलग-अलग तर्क हैं:

➤ कम दिलचस्पी या रूढ़िवादी सोच: कुछ जेन-Z का मानना है कि उनकी शारीरिक संबंधों में स्वाभाविक रूप से कम दिलचस्पी है और वे इसे एक रूढ़िवादी सोच बताते हैं।

➤ परिणामों का डर: हालांकि किताब के अनुसार इन युवाओं में सेक्स को लेकर दिलचस्पी तो है लेकिन वे सेक्स के नतीजों से डरते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह 2022 में 'रो बनाम वेड' केस के उलटने से अबॉर्शन का अवैध होना बताया गया है। इस वजह से जेन-Z सेक्स करने से मिलने वाली संभावित 'सजा' (यानी अनचाही प्रेग्नेंसी) से डर रहे हैं। 

अमेरिका में अनप्रोटेक्टेड सेक्स को प्राथमिकता दिए जाने का चलन भी एक कारण हो सकता है। CDC के डेटा के अनुसार 2019 से 2021 तक 15 से 44 साल के लोगों में 60% पुरुष और 66% महिलाओं ने आखिरी बार यौन संबंधों के दौरान कंडोम का इस्तेमाल नहीं किया था।

PunjabKesari

➤ शारीरिक सुंदरता की चिंता: जेन-Z अपनी बॉडी फिगर को लेकर भी काफी चिंतित रहते हैं और मोटा दिखना नहीं चाहते। रिपोर्ट की मानें तो ये युवा सेक्स के बारे में ज्यादातर जानकारी पॉर्न के जरिए हासिल करते हैं जिसमें सेक्स के दौरान 'टोन्ड बॉडी' (सुगठित शरीर) दिखाई जाती है। शायद यही वजह है कि शारीरिक सुंदरता खराब न हो इस वजह से जेन-Z सेक्स से दूर भाग रहे हैं।

यह रुझान समाजशास्त्रियों और मनोवैज्ञानिकों के लिए एक नया शोध का विषय बन गया है जो आधुनिक जीवनशैली और डिजिटल युग के युवाओं पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!