सावधान! मां लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है अगर इन 3 चीजों को गंदे हाथों से छुआ

Edited By Updated: 09 Nov, 2025 01:11 AM

goddess lakshmi s blessings will stop if these things are touched with dirty han

शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। माना जाता है कि जिन पर उनकी कृपा होती है, उनके जीवन में कभी धन, सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहती। लेकिन यदि किसी व्यक्ति से कुछ ऐसी गलतियां हो जाएं, जो मां लक्ष्मी को अप्रसन्न करती हैं, तो धन-दौलत...

नेशनल डेस्क: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। माना जाता है कि जिन पर उनकी कृपा होती है, उनके जीवन में कभी धन, सुख और समृद्धि की कमी नहीं रहती। लेकिन यदि किसी व्यक्ति से कुछ ऐसी गलतियां हो जाएं, जो मां लक्ष्मी को अप्रसन्न करती हैं, तो धन-दौलत पल भर में साथ छोड़ सकती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि गंदे या अपवित्र हाथों से तीन चीजों को कभी नहीं छूना चाहिए, वरना लक्ष्मी कृपा रुक जाती है।

धन या धन रखने का स्थान

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन करने या किसी अपवित्र वस्तु को छूने के बाद गंदे हाथों से कभी पैसे या पर्स को नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होने लगता है। इसलिए धन को हमेशा स्वच्छता और श्रद्धा के साथ ही स्पर्श करना चाहिए।

मां लक्ष्मी की प्रतिमा या मंदिर

घर के मंदिर में पूजा करते समय तन और मन की शुद्धता अनिवार्य है। अगर कोई व्यक्ति गंदे हाथों से देवी लक्ष्मी की प्रतिमा या मंदिर की वस्तुओं को छूता है, तो यह अपमान माना जाता है। ऐसा करने से देवी प्रसन्न नहीं होतीं और घर की सुख-शांति प्रभावित होती है। यदि गलती से ऐसा हो जाए, तो तुरंत क्षमा-याचना करनी चाहिए।

तुलसी या धार्मिक पुस्तकें

तुलसी माता को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसीलिए गंदे हाथों से तुलसी को छूना अशुभ माना गया है। तुलसी पूजन से पहले स्नान और शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह धार्मिक पुस्तकों को भी हमेशा साफ हाथों से ही उठाना चाहिए, क्योंकि यह भी देवी-देवताओं का प्रतीक मानी जाती हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!