Gold-Silver Crash: 8 नवंबर को सोना हुआ सस्ता... चांदी भी पड़ी फीकी, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में आज के ताजा रेट

Edited By Updated: 08 Nov, 2025 12:02 PM

gold became cheaper on november 8  silver also fell know today latest rates

शनिवार, 8 नवंबर को चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को हुई बढ़त के बाद आज इसकी कीमत करीब 200 रुपये घट गई। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,400 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में 1,64,900 रुपये प्रति किलो रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक...

नेशनल डेस्क : शनिवार, 8 नवंबर 2025 को देशभर में सोने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और त्योहारी सीजन के समाप्त होने के बाद से सोने-चांदी के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। निवेशकों के लिए यह समय सोना खरीदने का अच्छा मौका बन सकता है, क्योंकि दामों में कमी के बाद इसकी मांग फिर बढ़ सकती है।

दिल्ली में सोने के दाम

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 91,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले दिन की तुलना में आज कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।

दिल्ली समेत बाकी शहरों में आज के ताजा रेट (8 नवंबर 2025)

मुंबई

  • 24 कैरेट – ₹1,22,010 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,11,840 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹91,510 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई:

  • 24 कैरेट – ₹1,22,940 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,12,690 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹93,990 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता:

  • 24 कैरेट – ₹1,22,010 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,11,840 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹91,510 (प्रति 10 ग्राम)

अहमदाबाद:

  • 24 कैरेट – ₹1,22,060 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,11,890 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹91,560 (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ:

  • 24 कैरेट – ₹1,22,160 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,11,990 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹91,660 (प्रति 10 ग्राम)

पटना:

  • 24 कैरेट – ₹1,22,060 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,11,890 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹91,560 (प्रति 10 ग्राम)

हैदराबाद:

  • 24 कैरेट – ₹1,22,010 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट – ₹1,11,840 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट – ₹91,510 (प्रति 10 ग्राम)

चांदी के दामों में भी आई गिरावट

शनिवार को चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन की तुलना में आज इसकी कीमत में करीब 200 रुपये की कमी आई है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,52,400 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि शुक्रवार को यह 1,52,600 रुपये था। वहीं, चेन्नई में चांदी की कीमत 200 रुपये घटकर 1,64,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के भाव

त्योहारी सीजन के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में काफी तेजी देखी गई थी, क्योंकि इस दौरान देशभर में जमकर खरीदारी हुई। लेकिन अब मांग घटने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों में बदलाव जैसी वजहों से सोना-चांदी के भाव नीचे आ रहे हैं।

निवेशकों के लिए अवसर

हाल के दिनों में सोना और चांदी दोनों ही धातुएं स्थिर नहीं रही हैं। कई निवेशक कीमतों में और गिरावट की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि कम दाम पर खरीदारी कर दीर्घकालिक निवेश का लाभ उठा सकें। भारत में सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है, खासकर आर्थिक अस्थिरता के समय में।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!