Gold-Silver Prices Hike: 10 नवंबर को सोना हुआ महंगा... चांदी में भी आया उछाल, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में आज के ताजा रेट

Edited By Updated: 10 Nov, 2025 11:35 AM

gold became expensive on november 10 silver also saw a jump know latest rates

10 नवंबर को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड ₹1,21,768 पर खुलकर ₹1,22,475 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, यानी लगभग ₹1,400 की बढ़त हुई। वहीं चांदी ₹1,50,470 प्रति किलो पर...

नेशनल डेस्क : घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 10 नवंबर को सोने की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना तेजी के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में ही ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

MCX पर सोने की चाल

सोमवार को 5 दिसंबर एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत ₹1,21,768 प्रति 10 ग्राम पर हुई। पिछले कारोबारी दिन यह ₹1,21,607 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सुबह 10 बजे के आसपास सोना ₹1,22,475 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग ₹1,400 की बढ़त को दर्शाता है। ट्रेडिंग के शुरुआती घंटे में ही यह ₹1,22,496 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया।

चांदी में भी उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को MCX पर चांदी की शुरुआत ₹1,49,540 प्रति किलोग्राम पर हुई थी, बाद में यह ₹1,50,470 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। यानी चांदी के भाव में करीब ₹2,700 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली समेत बाकी शहरों में आज के ताजा रेट (10 नवंबर, 2025)

दिल्ली 

  • 24 कैरेट - ₹1,23,370 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,13,100 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹92,570 (प्रति 10 ग्राम)

मुंबई 

  • 24 कैरेट - ₹1,23,220 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,12,950 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹92,420 (प्रति 10 ग्राम)

चेन्नई 

  • 24 कैरेट - ₹1,24,480 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,14,100 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹95,150 (प्रति 10 ग्राम)

कोलकाता 

  • 24 कैरेट - ₹1,23,220 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,12,950 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹92,420 (प्रति 10 ग्राम)

लखनऊ 

  • 24 कैरेट - ₹1,23,370 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,13,100 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹92,570 (प्रति 10 ग्राम)

पटना

  • 24 कैरेट - ₹1,23,270 (प्रति 10 ग्राम)
  • 22 कैरेट - ₹1,13,000 (प्रति 10 ग्राम)
  • 18 कैरेट - ₹92,470 (प्रति 10 ग्राम)

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

नवंबर से शादी के सीजन की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते बाजार में सोने और चांदी की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है। परंपरागत रूप से भारतीय परिवार इस समय में सोने के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं। यही वजह है कि कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसका असर घरेलू फ्यूचर मार्केट पर पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब फिर से निवेशक गोल्ड में रिटर्न की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है। त्योहारी और शादी के मौसम में बढ़ती मांग, साथ ही वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, सोने की कीमतों को और मजबूती दे सकती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!