शादी में बारातियों को चाय के साथ बांट दिए सोने के बिस्कुट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 08:22 PM

gold biscuits were distributed with tea to the wedding guests

शादियों में महंगे तोहफे और लग्जरी इंतजाम देखना आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस क्लिप में शादी समारोह के दौरान मेहमानों को चाय के साथ सोने के बिस्कुट दिए जाते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि यह शाही अंदाज...

नेशनल डेस्क : शादियों में महंगे तोहफे और लग्जरी इंतजाम देखना आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। इस क्लिप में शादी समारोह के दौरान मेहमानों को चाय के साथ सोने के बिस्कुट दिए जाते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि यह शाही अंदाज में आयोजित एक अरब देश की शादी का दृश्य है, जहां मेहमानों को खास तोहफे के तौर पर गोल्ड बार भेंट किए गए।

बॉक्स खुलते ही चमक उठा सोना

वायरल वीडियो में पारंपरिक अरबी परिधान पहने कुछ लोग एक बड़े केस को खोलते नजर आते हैं। जैसे ही बॉक्स खुलता है, अंदर करीने से रखे छोटे-छोटे सोने के बिस्कुट दिखाई देते हैं। पास बैठे मेहमान मुस्कुराते हुए इन्हें हाथ में लेते हैं। पूरा माहौल बेहद भव्य और सुसंस्कृत दिख रहा है, मानो यह कोई साधारण मेहमाननवाजी नहीं बल्कि शाही रस्म हो।

बताया जा रहा है कि ये गोल्ड बार शादी में शामिल खास मेहमानों और बारातियों को उपहार स्वरूप दिए गए। जहां आमतौर पर चाय के साथ मिठाई या बिस्कुट परोसे जाते हैं, वहीं इस समारोह में ‘सोने के बिस्कुट’ परोसने का अंदाज चर्चा का विषय बन गया।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर naughtyworld नाम के अकाउंट से साझा किया गया है, जिसके बाद कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे शाही ठाठ-बाट का अनोखा उदाहरण बताया। वहीं कई लोगों ने इसे दिखावे की पराकाष्ठा करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “हमारे यहां तो चाय के साथ बिस्कुट भी गिनकर दिए जाते हैं, यहां तो सोना बांटा जा रहा है।” दूसरे ने मजाक में कहा, “ऐसी शादी में बुलावा मिल जाए तो किस्मत खुल जाए।” वहीं कुछ लोगों ने यह भी राय दी कि इतनी दौलत का इस्तेमाल सामाजिक कार्यों में किया जाता तो ज्यादा बेहतर होता।

सच कितना, चर्चा ज्यादा

हालांकि वीडियो की सटीक लोकेशन और प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर ‘रईसी’ की नई बहस जरूर छेड़ दी है। शादियों में बढ़ती भव्यता और दिखावे को लेकर लोग अपने-अपने नजरिए से टिप्पणी कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!