Gold Price Drop: दिवाली के बाद लुढ़का सोना, 21 अक्टूबर की सुबह आई बड़ी गिरावट…24/22 कैरेट सोने का देखें रेट

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 12:55 PM

gold price drop 10 gram gold price 22 carat gold price 24 carat price

दिवाली की चमक के ठीक बाद यानी मंगलवार को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। लंबे समय से लगातार उछाल पर चल रहे सोने के दाम अब कुछ ठंडे पड़ते दिख रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ये अब भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर बने हुए हैं।

नेशनल डेस्क: दिवाली की चमक के ठीक बाद यानी मंगलवार को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। लंबे समय से लगातार उछाल पर चल रहे सोने के दाम अब कुछ ठंडे पड़ते दिख रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद ये अब भी ऐतिहासिक ऊंचाई पर बने हुए हैं।

 आज का सोना-चांदी का ताजा भाव

 शहर दर शहर सोने की कीमतें

 मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पुणे:

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,32,770 / 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना – ₹1,21,700 / 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना – ₹99,580 / 10 ग्राम

 दिल्ली और जयपुर:

  • 24 कैरेट सोना – ₹1,32,920 / 10 ग्राम

  • 22 कैरेट सोना – ₹1,21,850 / 10 ग्राम

  • 18 कैरेट सोना – ₹99,730 / 10 ग्राम

 आखिर क्यों लगातार चढ़ा सोना?

पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली थी, जिसका प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से संभावित ब्याज दरों में कटौती की अटकलें रही हैं। ब्याज दरों में कटौती का मतलब है कि निवेशकों को बैंकिंग सेवाओं से कम रिटर्न मिलेगा, ऐसे में वे ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश विकल्प जैसे कि सोना चुनते हैं। इस बढ़ती मांग के चलते सोने की कीमतें ऊपर गईं।

 किन वजहों से रोज बदलती हैं सोने-चांदी की कीमतें?

  1. डॉलर बनाम रुपया:
    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में तय होती है। जब डॉलर मजबूत होता है और रुपया कमजोर पड़ता है, तब भारत में सोना महंगा हो जाता है।

  2. आयात शुल्क और टैक्स:
    भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है। सरकार द्वारा आयात शुल्क या जीएसटी में कोई भी बदलाव सीधे सोने की कीमत पर असर डालता है।

  3. वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता:
    युद्ध, मंदी या शेयर बाजार में गिरावट जैसे हालात में लोग सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना खरीदते हैं।

  4. त्योहारी सीजन और शादियों का समय:
    भारत में सोना खरीदना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा है। दिवाली, अक्षय तृतीया, और शादी-ब्याह के मौसम में सोने की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसके दाम भी ऊपर जाते हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!