Edited By Mansa Devi,Updated: 27 Oct, 2025 01:44 PM
देशभर के सर्राफा बाजारों में इस हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट के साथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में राहत के संकेत मिलने के चलते सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला है।
नेशनल डेस्क: देशभर के सर्राफा बाजारों में इस हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट के साथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में राहत के संकेत मिलने के चलते सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला है।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट
सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना 0.8% यानी लगभग ₹1,000 की गिरावट के साथ ₹1,22,309 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया। इसका पिछला बंद भाव ₹1,23,451 था। वहीं एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 3% से ज्यादा गिरकर ₹1,42,910 प्रति किलो के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव ₹1,47,470 प्रति किलो था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड प्राइस 0.7% की गिरावट के साथ $4,082.77 प्रति औंस पर आ गया। वहीं, अमेरिकी दिसंबर डिलीवरी गोल्ड फ्यूचर्स में 1% की गिरावट दर्ज की गई और यह $4,095.80 प्रति औंस पर पहुंच गया।
डॉलर की मजबूती के चलते अन्य मुद्राओं में कारोबार करने वालों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।
भारत में आज का सोना भाव
घरेलू बाजार में रविवार (26 अक्टूबर) की तुलना में सोमवार (27 अक्टूबर) को सोने के दामों में गिरावट आई है।
➤ 24 कैरेट सोना: ₹12,448 प्रति ग्राम (₹1,24,480 प्रति 10 ग्राम) — कल से ₹1,140 कम
➤ 22 कैरेट सोना: ₹11,410 प्रति ग्राम (₹1,14,100 प्रति 10 ग्राम) — कल से ₹1,050 कम
➤ 18 कैरेट सोना: ₹9,336 प्रति ग्राम (₹93,360 प्रति 10 ग्राम) — कल से ₹860 कम
देश के प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
दिल्ली ₹1,23,130 ₹1,12,940 ₹92,360
मुंबई ₹1,23,340 ₹1,11,410 ₹93,360
कोलकाता ₹1,23,180 ₹1,11,380 ₹93,300
चेन्नई ₹1,23,700 ₹1,12,030 ₹93,800
जयपुर ₹1,24,630 ₹1,14,250 ₹93,510
लखनऊ ₹1,24,630 ₹1,14,250 ₹93,510
अहमदाबाद ₹1,24,530 ₹1,14,150 ₹93,410
पुणे ₹1,24,480 ₹1,14,100 ₹93,360
पटना ₹1,24,530 ₹1,14,150 ₹93,410
लुधियाना ₹1,24,630 ₹1,14,250 ₹93,510
चांदी का ताजा भाव
देश में आज चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार की तुलना में सोमवार को चांदी ₹100 घटकर ₹1,54,900 प्रति किलो पर पहुंच गई। प्रति ग्राम के हिसाब से चांदी की कीमत ₹154.90 बनी हुई है।
गोल्ड प्राइस में गिरावट की वजह
➤ अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में सुधार की उम्मीद
➤ डॉलर का मजबूत होना
➤ निवेशकों का रुझान इक्विटी मार्केट की ओर बढ़ना