Gold Rate: सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी, आने वाले समय में और वृद्धि की संभावना

Edited By Updated: 06 Oct, 2025 03:55 PM

gold rate continuous rise possibility of further increase

येन में गिरावट और अमेरिकी सरकार के बंद होने से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी, जिससे सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 3,900 डॉलर प्रति औंस पार कर...

नेशनल डेस्कः येन की कमजोर मुद्रा स्थिति और अमेरिकी सरकार के बंद होने के चलते सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोमवार को सोने में तेज़ी जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने भी सोने को मजबूती प्रदान की। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,20,770 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,10,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोना पहली बार 3,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। अमेरिकी हाजिर सोना 02:08 GMT तक 0.9% की बढ़त के साथ 3,922.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि सत्र के दौरान यह अपने नए ऑल टाइम हाई 3,924.39 डॉलर प्रति औंस पर भी ट्रेड करता रहा। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1% बढ़कर 3,947.30 डॉलर पर पहुंच गया।

50% से अधिक की वृद्धि

पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतों में 50% से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इक्विटी और रियल एस्टेट जैसे अन्य एसेट क्लास से कहीं अधिक है। यह कीमती धातु अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर के करीब कारोबार कर रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर गिरावट के बावजूद यह तेजी जारी रह सकती है।

ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के निदेशक संदीप रायचुरा ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें वर्तमान लगभग 3,800 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 4,800 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकती हैं, जो लगभग 26% की बढ़ोतरी है।

सोने की कीमतें कहां तक पहुंच सकती हैं?

ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि सोने की कीमतें 2026 के अंत तक 4,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। वहीं, यूबीएस का मानना है कि 2026 के मध्य तक सोना 4,200 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच सकता है। Deutsche Bank और सिटी बैंक भी 2026 तक सोने की कीमतों को 4,000 डॉलर प्रति औंस तक बढ़ने का अनुमान लगा रहे हैं। जेपी मॉर्गन का भी मानना है कि 2026 के मध्य तक सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर सकता है।

काशी ज्वैलर्स के श्रेयांश कपूर ने कहा कि बाजार में कीमतों में और तेजी आने की संभावना है। कीमतों में तेजी के कारण बाजार में कुछ हद तक डर का माहौल भी है, जिसके चलते जिन लोगों को अभी सोना खरीदना है, वे पैनिक खरीदारी कर रहे हैं ताकि बाद में उन्हें और अधिक कीमत चुकानी न पड़े।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!