भारत की पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल

Edited By Updated: 18 Jul, 2021 11:38 AM

google made a special doodle on birthday of india first female doctor

गूगल ने भारत की पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली के 160वें जन्मदिन के अवसर पर खास डूडल बनाया है। इस डूडल में उनकी एनिमेटेड तस्वीर को दिखाया गया है साथ ही गूगल ने इसमें G वर्ड को एक हार्ट-बीट चेक करने वाले उपकरण स्टेथोस्कोप की तरह बनाया है। इस डूडल...

गैजेट डेस्क: गूगल ने भारत की पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली के 160वें जन्मदिन के अवसर पर खास डूडल बनाया है। इस डूडल में उनकी एनिमेटेड तस्वीर को दिखाया गया है साथ ही गूगल ने इसमें G वर्ड को एक हार्ट-बीट चेक करने वाले उपकरण स्टेथोस्कोप की तरह बनाया है। इस डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को कादंबिनी गांगुली से जुड़ी जानकारी मिलती है।

आपको बता दें कि देश की पहली महिला डॉक्टर कादंबिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को भागलपुर में हुआ था।  उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बनने के अलावा डॉक्टर की उपाधी प्राप्त की। उन्होंने सन 1883 में इतिहास से स्नातक किया था। इसके बाद सन 1884 में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया और सन 1886 में चिकित्सा की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में जाकर स्त्री रोग का अध्ययन किया और वापस भारत आकर निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी। पिछले साल ही डॉक्टर कादंबिनी गांगुली की बायोग्राफी पर एक टीवी सीरीज़ भी बनाई गई है जिसे खास तौर पर नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए तैयार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!