Google Map ने फिर भटकाया रास्ता, नेपाल जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक पहुंच गए बरेली

Edited By Updated: 25 Jan, 2025 06:21 AM

google map again misled two french tourists going to nepal and reached bareilly

दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू साईिकल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक गूगल मैप से रास्ता भटक कर बरेली के चुरैली डैम पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात दोनों विदेशी गूगल मैप से धोखा खा गए।

नई दिल्लीः दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू साईिकल से जा रहे दो फ्रांसीसी पर्यटक गूगल मैप से रास्ता भटक कर बरेली के चुरैली डैम पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात दोनों विदेशी गूगल मैप से धोखा खा गए। 

गूगल मैप ने उन्हें शाटर्कट रास्ता दिखा दिया। उन्हें पीलीभीत से टनकपुर के रास्ते नेपाल में काठमांडू जाना था लेकिन गूगल मैप ने शाटर्कट रास्ता यहां बहेड़ी का दिखा दिया। जिससे दोनों विदेशी भटककर चुरैली डैम पहुंच गए। दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों को रात ज्यादा होने की वजह से उनको रात में ग्राम प्रधान के घर ठहरा दिया गया था। सकुशल नेपाल के लिए शुक्रवार को रवाना कर दिया गया।

पुलिस अनुसार फ्रांससी नागरिक ब्रायन जैक्स गिलबर्ट और सेबेस्टीयन फ्रैंकॉइस ग्रेबियल बीती 7 जनवरी को फ्लाइट से फ्रांस से दिल्ली आए थे। उन्हें साईिकल से दिल्ली से पीलीभीत होकर टनकपुर से नेपाल काठमांडू जाना था। गूगल मैप से दोनों फ्रांसीसी नागरिक साईिकलों से बीती रात करीब 11 बजे के समय वह भटकते हुए थाना बहेड़ी क्षेत्र के चुरैली डैम पहुंच गए। 

जब ग्रामीणों ने सुनसान रास्ते पर दोनो विदेशियों को साईिकलों से घूमते देखा तो वह लोग दोनों की भाषा नही समझ सके। दोनों विदेशियों के साथ कोई घटना न हो जाए उन्होंने दोनों फ्रांसीसियों को सकुशल चुरैली पुलिस चौकी पहुंचा दिया। वहां मौजूद सिपाहियों के भी उनकी भाषा समझ मे नही आई। जब मामला एसएसपी तक पहुंचा। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने दोनों फ्रांसीसी पर्यटकों से फोन से बात की। जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर चुरैली पुलिस चौकी पहुंच गए और ज्यादा रात होने की वजह से दोनो को ग्राम प्रधान घर रुकवा दिया। अगले दिन सुबह को सीओ अरुण कुमार और प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर और ग्रामीणों ने उन्हें नेपाल के लिए फूल मालाएं पहनाकर रवाना कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!