Data Tax: Alert! मोबाइल इंटरनेट चलाना हो सकता है महंगा, सरकार मोबाइल डेटा पर लगा सकती है नया 'GB टैक्स
Edited By Radhika,Updated: 13 Mar, 2026 04:25 PM

देशभर में मौजूद मोबाइल इंटरनेट यूजर्स को आने वाले समय में एक बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगा सकती है।
नेशनल डेस्क: देशभर में मौजूद मोबाइल इंटरनेट यूजर्स को आने वाले समय में एक बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगा सकती है। इससे मोबाइल डेटा यूजर्स को अपना डेटा पैक रिचार्ज करवाने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Department of Telecommunications (DoT) से इस पर निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि यह तय किया जा सके कि इस पर टैक्स लगाना ठीक है या नहीं।
रिपोर्ट्स के हवाले से ऐसी खबर सामने आई है कि अगर टैक्स लगाया जाता है तो 1 रुपए प्रति GB पर लगाया जाएगा। अगर ऐसा होता होता है तो यूजर्स को इसके लिए काफी ज्यादा चार्ज देना होगा। अभी सरकार द्वारा इस पर मुहर नहीं लगाई गई, ब्लकि एक संभावना जताई जा रही है।