मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, राज्यपाल अजय भल्ला निभाएंगे अहम भूमिका

Edited By Updated: 13 Feb, 2025 09:15 PM

governor ajay bhalla important role in manipur

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। अब सूबे का प्रशासन केंद्र सरकार के अधीन काम करेगा। राज्यपाल और पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला अब एक अहम भूमिका निभाएंगे।

नेशनल डेस्क : मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। अब सूबे का प्रशासन केंद्र सरकार के अधीन काम करेगा। राज्यपाल और पूर्व गृह सचिव अजय भल्ला अब एक अहम भूमिका निभाएंगे। उनके अनुभव और प्रशासनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अजय भल्ला मणिपुर में प्रशासन की दिशा को मजबूत करने में अहम योगदान देंगे।

इससे पहले गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना में गुरुवार को कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मणिपुर के राज्यपाल से एक रिपोर्ट मिली है और राष्ट्रपति को मिली रिपोर्ट और अन्य सूचनाओं पर विचार करने के बाद वह संतुष्ट हैं कि ऐसी स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें उस राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती।

राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने कहा कि "60 सदस्यीय राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।" इस बीच, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद, सत्तारूढ़ भाजपा विधायक दल के एक वैकल्पिक नेता को चुनने के लिए गहन विचार-विमर्श हुआ, जो नई सरकार का नेतृत्व करेगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!