Video: कैसे धूं-धूं कर जल गया डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान, सामने आई डरावनी तस्वीरें

Edited By Updated: 28 Jan, 2026 10:13 AM

maharashtra baramati deputy cm ajit pawar plane crash landing accident

महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई। इस हादसे में राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। डिप्टी सीएम किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बारामती जा रहे थे। इस भयंकर हादसे का एक...

 नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई। इस हादसे में राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। डिप्टी सीएम किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बारामती जा रहे थे। इस भयंकर हादसे का एक video भी सामने आया है जिसमें रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें दिखाई दी। इस हादसे में किसी के भी बचने की आशंका नहीं जताई जा रही। 

हादसे का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था कि तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या कोई तकनीकी खराबी इसके पीछे जिम्मेदार थी। इस विमान में अजित पवार के अलावा तीन अन्य लोग और दो पायलट मौजूद थे। इस हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

क्रैश साइट का दृश्य
हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। क्रैश साइट की पहली वीडियो और तस्वीरों में दिख रहा है कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया है और मलबे बिखरे पड़े हैं। धुआं दूर तक उठ रहा है और जमीन भी जली हुई नजर आ रही है।

यात्रा और चुनाव से जुड़ी जानकारी
डिप्टी सीएम अजित पवार मुंबई से बारामती जा रहे थे। यह निजी कंपनी का चार्टर्ड विमान था। हादसा बारामती हवाई अड्डे के पास हुआ। पुणे जिले में 5 फरवरी को जिला परिषद चुनाव होने हैं और अजित पवार बारामती में चुनाव प्रचार और बैठकों में हिस्सा लेने वाले थे। दुर्भाग्यवश, इन बैठकों से पहले ही यह हादसा हो गया।

मौके पर राहत कार्य
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची हैं। भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र की मंत्री सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!