गुजरात सरकार ने चमार जाति को दिया नया नाम

Edited By Updated: 07 Oct, 2016 09:02 PM

gujarat government has renamed the chamar caste

गुजरात सरकार ने चर्म उद्योग से जुडी दलित जाति‘चमार’को आज से‘रोहित’जाति का नया नाम देने को मंजूरी ...

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने चर्म उद्योग से जुडी दलित जाति‘चमार’को आज से‘रोहित’जाति का नया नाम देने को मंजूरी दे दी। सरकार की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात में अनुसूचित जातियों में सर्वाधिक 40 फीसदी आबादी वाली और पारम्परिक चर्म उद्योग के साथ जुड़ी दलित समाज की चमार जाति को अब से‘रोहित’जाति के तौर पर जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के समक्ष गुजरात रोहित समाज संगठन द्वारा की गई मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस निर्णय के मुताबिक सरकारी कार्यालयों, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल- कॉलेजों, ग्राम पंचायत आदि कार्यालयों के रिकॉर्ड में जहां भी चर्म उद्योग के साथ जुड़े लोगों के लिए‘चमार’शब्द का प्रयोग किया गया है या लिखा गया है उसकी जगह अब‘रोहित’शब्द का उल्लेख किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि चर्म उद्योग के साथ जुड़ी इस जाति के जिन मोहल्लों को (चमारवास) के नाम से जाना जाता था उसे अब से‘रोहितवास’के तौर पर जाना जाएगा। इन सुधारों के लिए निर्देश सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!